गौतमबुद्ध नगर : बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ा बिजली का संकट, रोजाना 8-10 घंटे बिजली गुल होना आम बात

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर जिले में गर्मी के साथ-साथ बिजली कटौती की समस्या भी बढ़ने लगी है। लोगों को बिजली की आपूर्ति ठीक से ना होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाके ही नहीं बल्कि शहरी इलाकों में भी बिजली की समस्या पैदा हो रही है। जहां शहरी इलाकों में 4 से 5 घंटे के लिए बिजली कटौती होती है। वहीं, देहात क्षेत्र दादरी, दनकौर, जेवर और रबूपुरा क्षेत्र में 8 से 10 घंटे तक बिजली गुल रहती है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है। ऐसी गर्मी में कितने घंटे तक बिजली गुल होने से लोगों का बुरा हाल हो जाता है। 

बिजली कटौती के कारण उद्यमियों को हो रही परेशानी 
गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा शहर में 107 से ज्यादा आवश्य, संस्थागत, इंडस्ट्रियल और आईटी सेक्टर है। वहीं, नोएडा के अंतर्गत 64 से ज्यादा गांव भी आते हैं। ऐसे में बिजली की आपूर्ति ठीक तरीके से ना होना लोगों के लिए कोई परेशानियां खड़ी कर देता है। आम लोगों के साथ-साथ औद्योगिक सेक्टर में भी कई घंटे तक बिजली गुल हो जाती है। जिससे उद्यमियों का काफी नुकसान होता है। औद्योगिक सेक्टर में लगभग 3 घंटे तक रोजाना बिजली गुल रहती है। वहीं, शहर से जुड़े ग्रामीण इलाकों में लगभग 4 से 5 घंटे रोजाना बिजली की कटौती होती है। जिसके कारण लोगों का बुरा हाल हो जाता है। 

रात की गर्म हवा लोगों को कर रही परेशान
गर्मी के कारण तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जहां दोपहर के समय तापमान सबसे अधिक रहता है। वहीं, रात के समय भी ज्यादा राहत नहीं होती है। रात के समय भी तापमान 32 से 34 डिग्री तक रहता है। दिन के समय तो गर्म हवा चलती है। रात के समय भी गर्म हवाओं का एहसास होता है। ऐसे में लोगों को ठीक से बिजली की आपूर्ति ना होना उनकी समस्याओं को और अधिक बढ़ा देता है। देहाती क्षेत्र दादरी, दनकौर, जेवर और रबूपुरा में 8 से 10 घंटे तक बिजली की कटौती होती है। ऐसे में लोगों का बुरा हाल हो जाता है। लोगों द्वारा घर में लगाए गए इनवर्टर ज्यादा से ज्यादा 3 से 4 घंटे तक ही चलते हैं। उसके बाद वह भी बंद हो जाते हैं। जिसके बाद लोगों को बिना बिजली के ही रहना पड़ता है। ऐसी गर्मी में बिना बिजली के रहना काफी बड़ी परेशानी है। 

बिजली कटौती के के कारण बढ़ रही तकलीफ 
नोएडा सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव के निवासी अनिल चौधरी ने बताया कि रोजाना गांव में 4 से 5 घंटे बिजली गुल रहती है। ज्यादातर बिजली की कटौती शाम के समय ही होती है। इस समय बिजली जाने से जल आपूर्ति की समस्या अधिक रहती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती की वजह से बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं और ज्यादा तर बीमार लोगों को अधिक तकलीफ होती है। 

बेहतर आपूर्ति के लिए मरम्मत का कार्य चालू
विद्युत निगम के मुख्य अभियंता अभियान सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली की आपूर्ति देने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के साथ मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को अच्छी और बेहतर बिजली की आपूर्ति मिल सके।

अन्य खबरें