गर्व की बात : पेरिस पैरालंपिक में पांच एथलीट और स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.विपिन कुमार ग्रेटर नोएडा का नाम रोशन करेंगे

Tricity Today | महान क्रिकेटर कपिल देव के साथ नामी स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.विपिन कुमार



Greater Noida News : पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की तरफ से 84 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। गर्व की बात यह है कि इसमें से 5 एथलीट ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं। इसकी घोषणा हो गई है। साथ में ग्रेटर नोएडा और एनसीआर के नामी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.विपिन कुमार भी पेरिस जाएंगे और देश के खिलाड़ियों की तरफ से प्रतिनिधित्व करेंगे। इस पर डॉ.विपिन कुमार ने खुशी जताई है और कहा कि उसको अपने देश की सेवा और नाम रोशन करने का एक सुनहरा मौका मिला है।

इन खेलों में लेंगे हिस्सा
पेरिस पैरालंपिक 2024 भारतीय खेल जगत के लिए न केवल पदक जीतने का मौका है, बल्कि विश्व पटल पर अपनी ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन करने का भी मंच है। इस बार 84 एथलीटों की टीम अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेगी। जिनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, तीरंदाजी और व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल हैं। 

ग्रेटर नोएडा के ये खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  1. साक्षी कसाना : नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी कसाना ने अपने अभूतपूर्व प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर कई बार देश का गौरव बढ़ाया है। इस बार पेरिस में उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश के लिए पदक जीतने की पूरी तैयारी में हैं। 
  2. सुंदर गुर्जर : तीन बार के गोल्ड मेडलिस्ट सुंदर गुर्जर ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को गर्व महसूस कराया है। उनकी अद्वितीय खेल प्रतिभा और अनुभव उन्हें इस बार भी पदक की दौड़ में सबसे आगे रखते हैं।
  3. सुमित अंतिल : गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंटील अपने पिछले शानदार प्रदर्शन के दम पर फिर से भारत के लिए पदक की उम्मीदों का बड़ा केंद्र बने हुए हैं। उनकी ताकत और कौशल उन्हें प्रतिस्पर्धा में एक प्रमुख दावेदार बनाते हैं।
  4. योगेश कथुनिया : सिल्वर मेडलिस्ट योगेश कथुनिया ने अपनी श्रेणी में बार-बार अपना लोहा मनवाया है। इस बार वे पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड की ओर नजरें गड़ाए हुए हैं और अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 
  5. प्रणव सूरमा : उभरते हुए एथलीट प्रणव सूरमा भी इस टीम का हिस्सा हैं, जो अपने बेहतरीन खेल कौशल से सभी को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं। उनके प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी।

भारत के एथलीटों ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान
भारत के एथलीटों ने पिछले कुछ सालों में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इस बार पेरिस में देश के प्रदर्शन को और भी निखारने की जिम्मेदारी इन खिलाड़ियों के कंधों पर है। ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों की भागीदारी से यह उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। भारत की इस टीम से देशवासियों को बड़ी उम्मीदें हैं। पूरा देश इन खिलाड़ियों के साथ खड़ा है, जो पेरिस में तिरंगे को ऊंचा उठाने के लिए तत्पर हैं। अब सभी की नजरें पेरिस पर हैं, जहां से हमें शानदार प्रदर्शन की खबरें सुनने की उम्मीद है।

अन्य खबरें