BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशल सर्किट में अगले साल होने वाली Moto Indian Grand Prix रद्द, जानिए क्यों लेना पड़ा फैसला

Tricity Today | बुद्ध इंटरनेशल सर्किट



Greater Noida News : भारत में मोटर रेसिंग के दीवानों के लिए बुरी खबर है। 2025 में होने वाली Indian Grand Prix ऑपरेशनल कारणों से रद्द कर दी गई है। हालांकि यह 2026 में तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होगी। बुधवार को आयोजकों ने कहा कि ऑपरेशन से जुड़े कुछ मुद्दों का समाधान नहीं हो पाने की वजह से अगले साल यह रेस नहीं हो सकेगी। 
दो माह पहले नए सिरे से करार
दो महीने पहले ही विवाद के बाद उत्तर सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए रेस के आयोजन में आ रही बाधाओं को दूर किया था। आयोजन को लेकर मोटो जीपी ने उत्तर प्रदेश सरकार की एजेंसी इन्वेस्ट यूपी के साथ नए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद 2027 तक इसके आयोजन का रास्ता साफ हो गया था। उस समझौते में कई बातों को अंतिम रूप दिया गया था। इसमें तय किया गया था कि इंडियन ग्रां प्री 2025 से 2027 तक होगी और इसे अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में भी शामिल कर लिया जाएगा। लेकिन अब युवाओं की पसंदीदा बाइक रेस बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर  एक साल के लिए खिसक गई। 2023 में भारत में इंडियन ग्रां प्री (Indian Grand Prix) की शुरुआत हुई थी लेकिन कुछ विवाद के यह 2024 के सत्र में नहीं सकी।

मोटो जीपी ने दी जानकारी 
मोटो जीपी ने अपनी वेबसाइट पर दिए बयान में कहा, सीजन के अंत में इंडियन जीपी के लिए तारीखें निकाल पाना संभव नहीं हो पा रहा, हम  कोशिश करेंगे कि 2026 में यह सत्र की शुरुआत में ही हो जाए। इनवेस्ट यूपी के साथ हमारा अनुबंध भारत में इस रेस की वापसी करेगा। हम जोशीले भारतीय दर्शकों के लिए जल्द से जल्द लौटने को बेताब हैं। 2025 में रेस मार्च में प्रस्तावित थी। 

संकट के बादल मंडराने लगे थे
इससे पूर्व पिछली बार भारत में रेस कराने वाली कंपनी फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स भुगतान को लेकर विवादों में आ गई थी। इसके बाद आयोजन पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। कंपनी पर वेंडरों का भुगतान न करने समेत कई आरोप थे। यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने इसकी जांच की थी। उन्हीं के प्रयासों के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस मामले को सुलझाने की पहल की। इसके बाद मोटो जीपी ने इन्वेस्ट यूपी के साथ अनुबंध किया था।

अन्य खबरें