BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा सपा नेता रामटेक कटारिया हत्याकांड़ में 6 को उम्रकैद, जानिए कैसे और कब हुआ था मर्डर

Google Image | रामटेक कटारिया (File Photo)



Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर कोर्ट से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा के दादरी में हुए सपा नेता रामटेक कटारिया हत्याकांड में जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 6 लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 से जुड़ा हुआ है। दिनदहाड़े सपा नेता रामटेक कटारिया की हत्या हो गई थी। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणविजय प्रताप सिंह और सरकारी अधिवक्ता के रूप में नितिन कुमार त्यागी मौजूद थे।

इन लोगों को हुई उम्रकैद
जानकारी के मुताबिक जिला न्यायालय ने इस मामले में 6 व्यक्ति बालेश्वर, राणा उर्फ कपिल, अनु, कृष्णा, चंद्रपाल और नितेश को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था।  जिसमें से 3 बरी हो गए हैं। रमते कटारिया की हत्या वर्ष 2019 में हुई थी। उनको दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया था।

कब और कैसे हुई रामटेक कटारिया की हत्या
रमेश कटारिया हत्याकांड का बदला लेने के लिए रामटेक की हत्या की थी। आरोपियों के शक था कि रमेश की हत्या में रामटेक शामिल था। पुलिस के अनुसार, दादरी के गांव गढ़ी में 31 मई 2019 को दिनदहाड़े रामटेक की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। दादरी कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक की टीम ने बील अकबरपुर तिराहे के नजदीक से रामटेक के चचेरे भाई सभासद बालेश्वर कटारिया, उसके भतीजे कपिल निवासी गांव गढ़ी और मामा के लड़के नीतेश निवासी खेड़ी भनौता सूरजपुर को गिरफ्तार कर लिया था। इन आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गईं दो पिस्टल, तमंचा और एक आल्टो कार बरामद की गई थी।

क्यों हुई हत्या
बालेश्वर तीन बार से वार्ड सभासद है। बालेश्वर और रामटेक के दादा दोनों भाई थे। जमीन के बंटवारे में चली रंजिश आगे चलकर वर्चस्व की लड़ाई बन गई। वर्ष 2018 में बालेश्वर के भाई रमेश का शव अलीगढ़ में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। उस दौरान रामटेक के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच में रामटेक को क्लीन चिट दी थी, लेकिन बालेश्वर भाई की हत्या में रामटेक को ही जिम्मेदार मानता था।

अन्य खबरें