खास खबर : 350 करोड़ रुपये में बनेगा यमुना प्राधिकरण का नया दफ्तर, 27 हजार वर्ग मीटर में तैयार होगी सिग्नेचर बिल्डिंग

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



Greater Noida News : यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) का नया दफ्तर में सेक्टर-18 में बनेगा। इसका फैसला हो गया है। इसके लिए 27,800 वर्गमीटर जमीन तय की गई है। यमुना प्राधिकरण के नए दफ्तर में करीब 350 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह दफ्तर पांच मंजिला बनेगा। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सिग्नेचर बिल्डिंग बनाई जाएगी, जहां पर यह दफ्तर बनेगा।

दफ्तर में होगी हाईटेक सुविधाएं
यमुना विकास प्राधिकरण के एक अफसर ने बताया कि यह दफ्तर सेक्टर-18 में बनाया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के इस दफ्तर में करीब 350 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ में करीब एक हजार से ज्यादा अफसर और कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। जहां पर उनके लिए हाईटेक सुविधाएं की जाएंगी। 

4 अन्य जोनल ऑफिस होंगे
इसके अलावा यमुना प्राधिकरण के सिटी में 4 जोनल ऑफिस होंगे। एक जोनल ऑफिस में करीब 100-125 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके लिए तेजी के साथ काम चल रहा है। यमुना प्राधिकरण तेजी के साथ विकास की गति को तेज कर रहा है।

अन्य खबरें