ग्रेटर नोएडा जनसभा में पंकज सिंह ने कहा : उत्तर प्रदेश में अब कानून और विकास का राज

Google Image | Pankaj Singh MLA



Greater Noida : नोएडा के विधायक पंकज सिंह (Pankaj Singh MLA) ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, "नोएडा विश्व के विकसित शहरों की श्रेणी में स्थापित होता चला जा रहा है। यह शहर विश्व में एक नंबर की ओर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में यहां की तस्वीर बदली हुई होगी। यह सब योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में हो रहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना अथॉरिटी और उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण की परियोजनाओं का मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanth) ने लोकापर्ण व शिलान्यास किया है। इस समारोह में जन प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। 

विधायक पंकज सिंह ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर किया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण ने ऐतिहासिक रूप से विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया है। यह सब सीएम के दिशा-निर्देश में हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों ने इस विकास में बड़ा योगदान दिया है। किसानों ने एयरपोर्ट के लिए जमीन देकर बड़ा काम किया है।" विधायक ने आगे कहा कि योगी ने मुख्यमंत्रियों के मिथक को तोड़ दिया। कोई मुख्यमंत्री नोएडा नहीं आता था। आपने मिथक तोड़ दिया। फिर दोबारा सीएम बनकर ग्रेटर नोएडा आए हैं। मुख्यमंत्रियों के यहां नहीं आने से जनता को नुकसान उठाना पड़ता था।

इससे पहले गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा ने जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से सर्वोत्तम प्रदेश बनाया है। इसके लिए सभी प्रदेशवासी आपके ऋणी हैं। आगे कहा कि योगी की अगुवाई में यह सब संभव हो पाया है। वह दिन-रात उत्तर प्रदेश के विकास के लिए काम करते हैं। इससे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना अथॉरिटी और उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण की परियोजनाओं के लोकापर्ण-शिलान्यास समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ.महेश शर्मा ने कहा कि 30 हजार करोड़ रुपये से बन रहा जेवर एयरपोर्ट इस इलाके का भाग्य बदलेगा। हाईवे, सड़क, मेट्रो का जाल लोगों के जीवन को आसान बनाएगा।

अन्य खबरें