यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : क्रेन पर चढ़े भाजपा विधायक को देखने उमड़ी भीड़, नेताओं को मालाएं पहनाकर किया स्वागत

Tricity Today | क्रैन पर बैठे भाजपा विधायक तेजपाल नागर



Greater Noida News : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janta Party) की जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) रविवार को गौतमबुद्ध नगर पहुंची। पहले नोएडा (Noida) और फिर ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में जन विकास यात्रा का स्वागत किया गया। जैसे ही इस यात्रा ने दादरी विधानसभा (Dadri Assembly) में प्रवेश किया वैसे ही दादरी विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) ने काफी दिलचस्प तरीके से जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया। तेजपाल नागर ने क्रैन पर बैठकर जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया।

ग्रेटर नोएडा पहुंची यात्रा
दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) की जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में जन विश्वास यात्रा निकाल रही है। इसी के चलते आज रविवार को जन विश्वास यात्रा ग्रेटर नोएडा पहुंची। जहां पर विधायक तेजपाल नागर ने अजीबोगरीब तरीके से जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया।

20 फीट ऊपर गए तेजपाल नागर
इस दौरान तेजपाल नागर ने बिजली का खंभे ठीक करने वाली क्रैन पर बैठकर पहले 20 फीट ऊपर गए। उसके बाद जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया और फिर वापस नीचे आए। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं को तेजपाल नागर का यह अंदाज काफी पसंद आया।



ढोल-नगाड़ों और रंगीला डांस का आयोजन 
इसके अलावा ढोल-नगाड़ों के साथ भी ग्रेटर नोएडा में जन विश्वास यात्रा का स्वागत हुआ। भाजपा नेताओं ने इस यात्रा के दौरान रंगमंच और रंगीला डांस का आयोजन भी करवाया है। इस जन विश्वास यात्रा में जिले के नेताओं ने अपने आकाओं को साधने का प्रयास किया है। अपने आकाओं को साधने के लिए करोड़ रुपए खर्च करके ग्रेटर नोएडा के हर एक पेड़ और चौराहे पर अपने बोर्ड लगवाए।

अन्य खबरें