BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा में अब ओलंपिक की तैयारी होगी, यहां बनेगा सबसे बड़ा स्पोर्ट्स पार्क

Google Photo | Symbolic Photo



Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर की पहचान आज पूरे विश्व में है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा ने उत्तर प्रदेश सरकार का सम्मान बढ़ाया है। अब यमुना प्राधिकरण भी योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार के सपनों को पूरा करने में लगा हुआ है। अब बड़ी घोषणा की गई है। अब यमुना सिटी में ओलंपिक पार्क बनाया जाएगा। इसको यमुना सिटी के "स्पोर्ट्स पार्क" का नाम दिया जाएगा।

कहां बनेगा "ओलंपिक स्पोर्ट्स पार्क"
यमुना प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि यह स्पोर्ट्स पार्क क्षेत्र के सेक्टर-22F और सेक्टर-23B में बनेगा। यहां पर हर प्रकार के गेम्स हुआ करेंगे। इस पार्क को ऐसे विकसित किया जाएगा, जिसमें ओलंपिक गेम्स आसानी से हो सकेंगे। इसी के साथ लग्जरी रूम्स भी आसपास बनाए जाएंगे, जिसमें खिलाड़ी रह सकेंगे। ओलंपिक गेम्स के लिए स्टेडियम होते है। यहां पर भी वैसी सुविधा मिलेगी। 
 
तेजी से हो रहा यमुना सिटी का विकास
आपको बता दें कि यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में तेजी के साथ विकास हो रहा है। यहां पर बड़ी-बड़ी कंपनियां निवेश कर रही है। तेजी के साथ लोग बसने लगे हैं। जेवर में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण पूरा होने के बाद और ज्यादा विकास होगा। एक अनुमान के मुताबिक आने वाले कुछ सालों में यमुना प्राधिकरण में लोगों की आबादी 10 लाख हो जाएगी।

अन्य खबरें