ग्रेटर नोएडा : एक ही युवक से दो सहेलियां कर बैठी प्यार, एक ने किया सुसाइड और दूसरी पुलिस जाल में फंसी

Google Image | Symbolic Photo



ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में रहने वाली एक युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते सहेली से झगड़ा होने पर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में परिजनों ने सूरजपुर कोतवाली में आरोपी सहेली के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। 

दरसअल, बिहार की रहने वाली एक युवती सूरजपुर कस्बे में परिवार के साथ रहती थी। युवती ने बुधवार को अपने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी थी। पुलिस की छानबीन में पता चला की युवती का उसकी सहेली से झगड़ा हुआ था। युवती और उसकी सहेली का एक ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है। अब इस मामले में परिजनों ने मृतका की सहेली के खिलाफ तहरीर दी है। जिससे झगड़ा होने के बाद युवती ने आत्महत्या की थी। 

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सहेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका ने घटना से पहले फोन पर अपनी सहेली से बात की थी। पुलिस मोबाइल के जरिए आरोपी सहेली तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

सूरजपुर पुलिस के मुताबिक, युवती और उसकी सहेली एक ही युवक से प्रेम करती थीं। इस बात को लेकर दोनों सहेलियो में तकरार होती रहती थी। दोनों में बुधवार की रात को फिर झगड़ा हो गया था। इसके बाद कोमल ने सुसाइड कर लिया था। लिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही हैं।

 

अन्य खबरें