BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता समेत दो को मारी गोली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप  

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता को गोली मार दी गई है। घटना की सूचना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना में एक 14 वर्षीय किशोर को भी गोली लगी है। दोनों निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खड़ंजे को लेकर हुआ था विवाद 
पुलिस के मुताबिक थाना रबूपुरा क्षेत्र में रविवार को भीष्म पाल और सुनील के बीच खड़ंजे को लेकर विवाद हो गया। इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट के साथ फायरिंग भी की गई। इस बीच वहां खड़े 70 वर्षीय भाजपा नेता राम सिंह और 14 वर्षीय दीपांशु को गोली लग गई। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर कई थानों की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
 
पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। शांति व्यवस्था कायम है। अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अन्य खबरें