BIG BREAKING : दिग्गज गुर्जर नेता और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हरियाणा के सह-प्रभारी

Tricity Today | सुरेंद्र सिंह नागर



Greater Noida News : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के दिग्गज गुर्जर नेता और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर पर विश्वास जताया है। उनको भाजपा ने हरियाणा का सह-प्रभारी बनाया। दिल्ली में स्थित भाजपा मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारत के विभिन्न प्रदेशों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिसमें राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर को हरियाणा का सह-प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ भाजपा के 35 बड़े और दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी दी गई हैं।

इनको भी मिली जिम्मेदारी
इसकी सूची भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की तरफ से जारी की गई है। भाजपा ने अंडमान एवं निकोबार का प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी को बनाया। अरुणाचल प्रदेश का प्रभारी अशोक सिंहल को बनाया गया। उतराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम बने और सह प्रभारी रेखा शर्मा को दी गई। पंजाब का प्रभारी विजयभाई रूपानी को बनाया गया। मध्य प्रदेश का प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह एमएलसी को बनाया गया और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय को दी गई।
 

अन्य खबरें