ग्रेटर नोएडा : विश्व हिंदू परिषद ने मनाया भारत संकल्प दिवस

Tricity Today | विश्व हिंदू परिषद ने मनाया भारत संकल्प दिवस



विश्व हिंदू परिषद ने अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया है।  कार्यक्रम को जिला और प्रखण्ड स्तर पर आयोजित किया गया। इसी कड़ी में गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा और गौतम नगर प्रखण्ड के विहिप कार्यकर्ताओं ने नवादा स्थित शनि मंदिर में अखण्ड भारत संकल्प दिवस का आयोजन जिला स्तर पर किया। कार्यक्रम में सेवा भारती संगठन के जिला कोषाध्यक्ष नितिन वर्मा ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। नितिन वर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद विहिप के कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों को अखण्ड भारत से विभाजित हुए देशों को वर्तमान भारत का अभिन्न अंग बताया। 

भारत को हमें पुनः अखण्ड भारत बनाना है : नितिन वर्मा
उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भारत को हमें पुनः अखण्ड भारत बनाना है। उन्होंने भारत के विभाजन से बने देशों को अपनाने की बात कही। म्यांमार, इण्डोनेशिया, थाइलैंड और श्रीलंका के विभाजन के समय से लेकर तिब्बत, नेपाल, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और अन्त में विभाजित हुए बांग्लादेश समेत सभी भारत विभाजित देशों के इतिहास को लोगों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में जमीन पर अखण्ड भारत का मानचित्र बनाया गया और सभी कार्यकर्ताओं ने मानचित्र पर दिए जलाकर भारतमाता की  जय के नारे लगाए। 

भारत की झलक दूसरे देशों में भी
नितिन वर्मा ने कहा कि अखण्ड भारत की झलक न केवल वर्तमान भारत में बल्कि उन देशों में भी देखने को मिलती है। जो कभी अखण्ड भारत का हिस्सा रहे। उन देशों में भी उसी भारतीय संस्कृति को माना जाता है। जो युगों- युगों से भारत की परम्परा रही है। उन देशों में भी भगवान श्रीराम की प्रतिमा को पूजा जाता है और मंदिरों में गणपति बप्पा मोरया के नारे गूंजते है। 

इण्डोनेशिया की बात करते हुए नितिन वर्मा ने धर्म और संस्कृति के बीच के बरीक अंतर को समझाते हुए एक वाक्या प्रकट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि एक बार पाकिस्तान का एक शीर्ष नेतृत्व इण्डोनेशिया गया। वहां पर उनके स्वागत में रामायण का मंचन किया गया। इस पर पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व ने पूछा  जिस देश में इस्लाम को मानने वाले अधिक हो वहां रामायण का मंचन क्यों। इण्डोनेशिया के नेतृत्व ने जबाव दिया कि इस्लाम हमारा धर्म है और रामायण हमारी संस्कृति। 

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे
अखण्ड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखराम ने की है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के मेरठ प्रांत के प्रचार प्रमुख अवधेश पाण्डेय, विभाग प्रचार प्रमुख विवेक त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. नवीन, जिला धर्म प्रसार प्रमुख लायकराम, जिला प्रचार प्रमुख करन कपूर, जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख पवन वार्ष्णेय, सेवाभारती के जिला उपाध्यक्ष रूद्रेश पाण्डेय, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला सह-संघचालक नौरंग सिंह समेत विहिप, आरएसएस और सेवाभारती के अन्य तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

ग्रेटर नोएडा प्रखंड से अध्यक्ष अवधेश सिंह, कार्याध्यक्ष भास्कर सिंह, मंत्री विक्रम, सह मंत्री सोनू, धर्म प्रसार प्रमुख राजीव ठाकुर, प्रचार प्रमुख केशव गोयल, सत्संग प्रमुख शिव कुमार जी एक साथ साथ गौतम नगर प्रखंड से अध्यक्ष अभियांशु नाथ, सेवा प्रमुख विवेक राजपूत, गौ रक्षा प्रमुख नीरज शर्मा, धर्म प्रसार प्रमुख आत्मा प्रसाद एवं सामजिक समरसता प्रमुख गुरजीत सैनी उपस्तिथि रहे। मंच का संचालन गौतमबुद्ध नगर प्रखण्ड के प्रचार प्रमुख भानु  प्रताप ने की है।

अन्य खबरें