गुरुग्राम में हैवानियत : पड़ोस में रहने वाले किशोर ने नहाकर निकली बच्ची का पहले घोंटा गला, फिर कपूर डालकर लगा दी आग

Google Images | मृतका का फ्लैट



Gurugram News : गुरुग्राम में एक सनसनीखेज वारदात हुई। सेक्टर-107 की सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में सोमवार सुबह एक नाबालिग लड़की को जली हुई अवस्था में मृत पाया गया। पुलिस के अनुसार लड़की की पहले गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद उसे जला दिया गया। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मौके से एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
मामला ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी के A8 सेक्शन की पहली मंजिल के फ्लैट नंबर 104 का है, जहां एक नाबालिक लड़की का शव अधजली हालत में मिला। आरोपी घर में चोरी करने घुसा था। पीड़ित ने नहाते हुए कुछ आवाज सुनी और जैसे ही बाहर निकली लड़का उसे देख घबरा गया। उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मौके पर लोगों ने धुआँ देखा तो लोग दौड़कर फ्लैट के बाहर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था, तब लोगों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर गए। उन्होंने देखा कि पड़ोस का लड़का मौजूद था और कमरे में बेड पर लड़की अधजली हालत में पड़ी हुई थी। मृतक लड़की की उम्र 9 साल बताई जा रही है। हिरासत में लिया गया आरोपी भी नाबालिग है। ये दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और इन दोनों के पारिवारिक संबंध भी अच्छे थे। 

घटना की समय मां थी आरोपी के घर
बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ तब मृतका की मां आरोपी के ही घर थी और उसके पिता ड्यूटी पर थे। मृतका की मां और आरोपी के घरवालों में काफी अच्छे संबंध थे। इसके बाद भी आरोपी लड़के ने लड़की की पहले गला घोंटकर हत्या की, उसके बाद उसे बिस्तर पर कपूर डालकर जला दिया।

पुलिस ने क्या कहा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर आए और साक्ष्य जमा किए गए। शक के आधार पर मौके से पड़ोस के एक लड़के को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

अन्य खबरें