गुरुग्राम की पांच कॉलोनियों पर चला बुलडोजर : सड़क के अलावा सात मकान और चार दुकान ध्वस्त, जानिए क्या है वजह

Google Images | Symbolic Image



Gurugram News (आशुतोष राय) : गुरुग्राम में एक बार फिर बुलडोजर गरजा। प्रशासन ने अवैध रूप से पनप रहीं पांच कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। इसमें सात निर्माणाधीन मकान, चार दुकान के अलावा करीब 300 मीटर लंबी निर्मित सड़क भी शामिल है। करीब करीब चार घंटे तक यह कार्रवाई चली।

ग्रामीणों ने किया विरोध
नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने बुधवार दोपहर को सोहना ब्लॉक के गांव घामडौज, भोंडसी और सहजावास गांव में अवैध रूप से पनप रही पांच कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। यह कॉलोनियां करीब 13.5 एकड़ में विकसित हो रही थी। इसमें सात निर्माणाधीन मकान, चार दुकान के अलावा करीब 300 मीटर लंबी सड़क को मलबे बना दिया गया। अभियान की शुरुआत में ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस बल के आने के बाद लोग पीछे हट गए।

पुलिस की निगरानी में एक्शन
आदेश मिलने के बाद बुलडोजर से अवैध रूप से बन रहे एक मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई। निर्माणाधीन मकान का मालिक विरोध करने के लिए आगे आया तो उसे पुलिस ने पकड़कर एक तरफ कर दिया। इसके बाद तीन मकानों के निर्माण को लेकर डाली गई डीपीसी को ढहाया गया। 150 मीटर लंबी सड़क को उखाड़ दिया गया।

डीटीपीई ने दी चेतावनी
डीटीपीई मनीष यादव ने कहा कि अवैध रूप से किसी भी नई कॉलोनी को पनपने नहीं दिया जाएगा। जमीन मालिक और भूमाफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। तहसीलदार को पत्र लिख दिया है कि वे अवैध रुप से पनप रही इन कॉलोनियों में खेतिहर जमीन के टुकड़ों में रजिस्ट्री न करें। तोड़फोड़ का खर्चा भी  जमीन मालिकों से वसूला जाएगा।

अन्य खबरें