गुरुग्राम में दो तेंदुओं का आतंक : एक महीने से दहशत में जी रहे लोग, 10 बेजुबानों को बनाया शिकार

Google Images | Symbolic Image



Gurugram News (आशुतोष राय) : गुरुग्राम के एक गांव में दो तेंदुए देखे जाने के बाद से लोग दहशत में हैं। तेंदुए गांव की गौशाला के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों की मानें तो तेंदुए गौशाला में घुस कर करीब 10 गायों का शिकार कर चुके हैं। सूचना के बाद वाइल्ड लाइफ विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। कर्मियों द्वारा तेंदुओं को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

गांव टिकली के लोग सहमे
गुरुग्राम के गांव टिकली में तेंदुओं का आतंक सामने आया है। दो तेंदुए गांव की गौशाला में लगे सीसीटीवी में दिखाई दिए। एक तेंदुआ दीवार फांदकर अंदर आया। ग्रामीणों का कहना है की एक महीने के भीतर तेंदुओं ने उनके गांव की गौशाला की 10 गायों को शिकार बना चुके हैं। तेंदुए देखे जाने की सूचना वाइल्ड लाइफ विभाग को दी गई। अधिकारी गांव का दौरा कर चुके हैं। तेंदुओं को पकड़ने के लिए एक जाल भी लगाया गया है।

ग्रमीणों ने लगाए अधिकारियों पर आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तेंदुओं के चलते लोग पिछले एक महीने से खेत-खलिहान का काम नहीं कर पा रहे हैं। लोग दहशत में जिंदगी जी रहे हैं। तेंदुओं अब तक उनकी गांव में कई पशुओं का शिकार कर चुके हैं, लेकिन वाइल्ड लाइफ विभाग के अधिकारी अभी तक तेंदुओं को पकड़ नहीं पाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी सिर्फ जाल लगाकर खानापूर्ति कर रहे हैं। हम उनकी कार्रवाई संतुष्ट नहीं हैं। प्रशासन को यहां अन्य अफसरों को भेजना चाहिए।

इंसान और तेंदुओं का हो सकता है आमना-सामना
वाइल्ड लाइफ अधिकारी ने बताया की आने वाले दिनों में इंसान और तेंदुओं का आमने सामने हो सकता है। इसकी वजह ये भी है कि अरावली में अवैध फार्म हाउस बनाए जा रहे हैं। इनसे जानवरों के रहने का संकट हो गया है। अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नही आया, जिसमें तेंदुओं ने इंसान पर अटैक किया हो, लेकिन आगे ऐसा हो सकता है। तेंदुओं की गिनती  2016-17 में हुई थी, तब 31 थे लेकिन वो अब बढ़कर 55 से 65 हो गए हैं। गांववासियों को सचेत रहने को कहा गया है।

अन्य खबरें