हापुड़ से बड़ी खबर : बुखार से 13 साल की किशोरी की मौत, चार दिन पहले हुआ था फीवर

हापुड़ | 3 दिन पहले | Shahrukh Khan

Google image | हापुड़ में बुखार से 13 साल की किशोरी की मौत



Hapur News : बुखार से गांव अयादनगर दक्षिणी में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। चार दिन से उसे बुखार था, अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के बाद स्वास्थ्य लाभ नहीं मिला। बुखार से निजी अस्पतालों के वार्ड भी फुल होने लगे हैं, लीवर व गुर्दों पर बुखार का असर है।

क्या है पूरा मामला 
अयादनगर दक्षिणी के रहने वाले सोहनपाल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। उनकी 13 वर्षीय इशिका को चार दिन पहले बुखार हुआ था। किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां भी आराम नहीं लगने पर दूसरे अस्पताल ले जाया गया।लेकिन हालत सुधरने के बावजूद बिगड़ती ही चली गई। इशिका कक्षा 9वीं की छात्रा थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

क्या बोले सीएमओ? 
सीएमओ डाक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया फिलहाल किशोरी की मौत के संबंध में जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। गांव में जाकर उसके परिजनों के स्वास्थ्य की भी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा गांव में शिविर का भी आयोजन कराया जाएगा।

अन्य खबरें