हापुड़ में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत : प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे मौजूद, सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

हापुड़ | 2 दिन पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | हापुड़ में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत



Hapur News : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर पालिका परिषद से जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत की है। भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ मिलकर सफाई अभियान की शुरुआत की।

अभियान की शुरुआत
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगर पालिका में सफाई कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, विश्वकर्मा जयंती है और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर महात्मा गांधी की जयंती तक भारतीय जनता पार्टी प्रतिवर्ष सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती है। आज भी उसी क्रम में उनके साथ पार्टी के जनप्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाज के सभी लोगों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया।

हम गंदगी के दोषी बनें
उन्होंने कहा लोगों को सफाई के प्रति प्रेरित किया गया कि हम गंदगी के दोषी न बनें। जो गंदगी हम करते हैं उसका निस्तारण हम स्वयं करें। सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी करें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सफाई कर्मचारियों के चरण धोकर उनका सम्मान किया था। सफाई कर्मचारियों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। उनका सम्मान समाज के सभी लोग करें।

यह रहे मौजूद 
इस दौरान सदर विधायक विजयपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. पायल गुप्ता, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मोहन सिंह, प्रफुल्ल सारस्वत समेत अनेक भाजपाई मौजूद थे।

अन्य खबरें