Hapur News : नवनिर्मित संसद के दर्शन के लिए भाजपा की महिला शक्ति दिल्ली के लिए रवाना

हापुड़ | 1 साल पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | नवनिर्मित संसद के दर्शन के लिए भाजपा की महिला शक्ति दिल्ली के लिए रवाना



Hapur : भारतीय लोकतंत्र के मंदिर नवनिर्मित संसद भवन के दर्शन के लिए आज जिले की बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुईं। उनकी बस को जिलाध्यक्ष नरेश तोमर व विधायक विजयपाल आढ़ती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पीएम मोदी का सराहनीय कदम
जिलाध्यक्ष ने बताया कि संसद में दर्शन का सर्वप्रथम लाभ देश की आम महिलाओं को प्रदान करने का प्रधानमंत्री का यह निर्णय अत्यंत सराहनीय व महिला शक्ति को बल प्रदान करने वाला है। भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने हमेशा महिला शक्ति को आगे रखने का कार्य किया है। हमेशा महिला को मान सम्मान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। महिला सशक्तिकरण के लिए महिला आरक्षण बिल लाकर उन्होंने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। 

ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पायल गुप्ता, छवि दीक्षित, मनोरमा रघुवंशी, सोनिया वर्मा, अरुण शर्मा, भावना रस्तोगी, महामंत्री पुनीत गोयल, मोहन सिंह, निशांत सिसोदिया और राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरें