हापुड़ में इंडिया गठबंधन ने मनाई अंबेडकर जयंती : कांग्रेस और सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बोले- संविधान पर नहीं आने देंगे आंच

हापुड़ | 1 महीना पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | हापुड़ में इंडिया गठबंधन ने मनाई अंबेडकर जयंती



Hapur News : इंडिया गठबंधन दल के पदाधिकारियों और सदस्य गठबंधन प्रत्याशी के मुख्य चुनाव कार्यालय माहेश्वरी की धर्मशाला में एकत्रित हुए। जहां गठबंधन दल के पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती मनाई। 

देश संविधान से चलता आया है और चलेगा
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने बाबा साहब डा. बीआर आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने संयुक्त रूप से कहा कि ये देश संविधान से चलता आया है और चलेगा। इंडिया गठबंधन दल बाबा साहब के बनाए संविधान पर कभी आंच नहीं आने देगा। संविधान की रक्षा करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य हैं। 

आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 
चुनाव कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाने के पश्चात कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए मेरठ तिराहा स्थित डा.भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण किया। गठबंधन दल के पदाधिकारियों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने का प्रण लिया और कहा कि डा. आंबेडरकर के जीवन से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक गजराज सिंह, अरविंद शर्मा, ललित सिंह, तेजपाल प्रमुख, इकराम सूफी, जहीर पहलवान, रेशमा यादव, दीपिका, कमाल मंसूरी, वसीम मेवाती, पदम सिंह जाटव, संजय गहलोतशिवम कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरें