हापुड़ : अपहरण कर युवती के साथ किया था दुष्कर्म, अब वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी

हापुड़ | 1 साल पहले | Shahrukh Khan

Google Image | Symbolic Image



Hapur News : सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती को अज्ञात युवक बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। अब युवती ने निकाह तय होने के बाद अपहरण के दौरान युवक पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस अधिकारियों को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है वही पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

क्या था पूरा मामला 
दरअसल, एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री को 25 अक्टूबर 2021 को एक अज्ञात युवक बहला फुसलाकर ले गया था। जिसको लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ दिन बाद उसकी पुत्री को पुलिस ने बरामद कर लिया था। उस मामले में आज तक आरोपित का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुत्री के बरामद होने के कुछ समय बाद उसने पुत्री का निकाह तय कर दिया। लेकिन आरोपी के खिलाफ तब कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। 

अब वीडियो वायरल करने की दे रहा है धमकी  
पुत्री ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक उसकी कक्षा में पढ़ता था। जिससे उसका परिचय हुआ और दोनों आपस में बात करने लगे। शादी का झांसा देकर उसने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि युवती के कुछ वीडियो और फोटोग्राफ भी युवक ने बना लिए थे।  जिन्हें अब वह प्रसारित करने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि आरोपी लगातार बाजार आने-जाने पर अपने साथियों के साथ उसको रोककर छेड़छाड़ करता है।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज 
पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि संबंधित शिकायत की जांच कराई जा रही है। मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें