Kanpur News : मामूली कहासुनी में ढाबा कर्मचारी ने युवक को गोली मारी, अस्पताल में मौत

कानपुर | 6 महीना पहले | Suman Yadav

Google Image | Symbloic Image



Kanpur News : यूपी में कानून का डर हर किसी के मन से निकल चुका है। जरा सी बात पर किसी की जान ले लेना रोजमर्रा का हिस्सा बन गया है। ऐसा ही एक मामला कानपुर देहात जिले से सामने आ रहा है। यहां रनियां के उमरन ढाबे पर खाने के रुपये को लेकर विवाद हो गया। इस पर ढाबे के कर्मचारी ने रायफल से गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटनास्थल का जायजा लिया। 

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, रनियां के 35 वर्षीय योगेश अपने तीन साथियों के साथ उमरन ढाबे पर शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे खाना खाने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद जब रुपये बताए गए तो उसके अधिक होने की बात योगेश और उसके साथियों ने कही। इस पर युवकों और ढाबा कर्मियों के बीच बहस होने लगी। इसके बाद ढाबे पर ही सुरक्षा में तैनात कर्मचारी पुष्पेंद्र ने लाइसेंसी रायफल से गोली चला दी, जो योगेश को जा लगी। इससे वहां भगदड़ मच गई। साथियों ने हिम्मत कर योगेश को उठाया और जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट) लेकर गए। वहां योगेश ने दम तोड़ दिया। आरोपी को रनियां थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके नाम से लाइसेंस था, उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया की रायफल का लाइसेंस निरस्त होगा। हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

अन्य खबरें