गौतमबुद्ध नगर की शान : डीएम सुहास एलवाई को लखनऊ में मिला लक्ष्मण अवॉर्ड, योगी आदित्यनाथ ने दी शाबाशी

लखनऊ | 1 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | Suhas LY IAS



Noida/Lucknow : गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई (Suhas LY IAS) को खेल क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के लिए लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको लखनऊ में लक्ष्मण अवॉर्ड देकर सम्मानित किया है। सुहास एलवाई ओलंपियन हैं। वह तमाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धाओं में उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। सुहास एलवाई के अलावा करीब एक दर्जन खिलाड़ियों को लक्ष्मण और लक्ष्मी बाई अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इन सभी लोगों को उत्तर प्रदेश दिवस पर मिला है।

कौन हैं सुहास एलवाई
सुहास एलवाई उत्तर प्रदेश कैडर में वर्ष 2007 बैच के आईएएस अफसर हैं। मूल रूप से कर्नाटक में शिमोगा जिले के रहने वाले हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने सुहास एलवाई को 3 मार्च 2020 को गौतमबुद्ध नगर का जिलाधिकारी बनाकर भेजा था। वह तब से जिले में काम कर रहे हैं। सुहास एलवाई महाराजगंज, सोनभद्र, हाथरस, प्रयागराज, जौनपुर और आजमगढ़ के जिलाधिकारी रह चुके हैं।

रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार पाने वालीं महिला खिलाड़ी
वर्ष 2021 सामान्य वर्गः ज्योति शुक्ला (कानपुर, हैण्डबाल) और नेहा कश्यप (मेरठ, वुशू)
वर्ष 2020-21 वेटरन वर्गः मेरठ की तरुणा शर्मा (जूडो)
वर्ष 2021-22 सामान्य वर्गः मनीषा भाटी (गौतमबुद्ध नगर, वुशू)

लक्ष्मण पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी
वर्ष 2020-21 सामान्य वर्ग : लखनऊ के मोहित यादव
वर्ष 2020- 21 वेटरन वर्ग : राहुल सिंह (वाराणसी, हाकी), जनार्दन सिंह (गाजीपुर, कुश्ती)
वर्ष 2021-22 वेटरन वर्ग : मोहम्मद आरिफ (गोरखपुर, हाकी), राधेश्याम सिंह (आजमगढ़, एथलेटिक्स)
वर्ष 2021-22 दिव्यांगजन वर्ग : सुहास एलवाई (पैरा बैडमिंटन, लखनऊ), विवेक चिकारा (मेरठ, तीरंदाजी), दीपेंद्र सिंह (सम्भल शूटिंग)

अन्य खबरें