BIG NEWS: अभिनेता सोनू सूद कोरोना संक्रमित पाए गए, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

देश | 3 साल पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | Sonu Sood



बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह होम क्वारन्टीन में अपना इलाज करा रहे हैं। अब से थोड़ी देर पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने स्वयं इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा है कि, "नमस्कार दोस्तों। मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैंने खुद को क्वारन्टीन कर लिया है। चिंता की कोई बात नहीं। उल्टा अब मेरे पास पहले से ज्यादा समय रहेगा। आपकी मुश्किलों को ठीक करने का। याद रहे कोई भी तकलीफ... मैं हमेशा आपके साथ हूं।"

अन्य खबरें