बड़ी खबर : चीन के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश, 5 लाख भारतीयों से 150 करोड़ की ठगी, इन ऐप के जरिए होता था खेल

देश | 3 साल पहले | Anika Gupta

Tricity Today | चीन के बड़े सिडिंकेट का पर्दाफाश



दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने चीन के नागरिकों के एक बड़े सिंडिकेट ग्रुप का पर्दाफाश किया है। इस ग्रुप के सदस्य भारतीय नागरिकों का डाटा चोरी करते थे। अब तक इन्होंने 5 लाख से ज्यादा भारतीयों को 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की चपत लगाई है। यह ग्रुप पावर बैंक, सन फैक्ट्री और ईजीप्लान (PowerBank, SunFactory & EzPlan) जैसे नकली इन्वेस्टमेंट ऐप के जरिए भारतीयों का पैसा हड़प रहे थे। दिल्ली साइबर सेल लंबे वक्त से इन पर नजर बनाए हुई थे। 

दिल्ली पुलिस के साइबर सेल के डीसीपी अंयेश रॉय ने थोड़ी देर पहले इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह गिरोह संगठित तरीके से भारतीयों का डाटा चोरी कर रहा था। उस डाटा से इन्हें जरूरी जानकारी हासिल हो जाती थी। उसके बाद इनके नकली इन्वेस्टमेंट ऐप के जरिए पैसा बाहर भेजते थे। अब तक इस गिरोह ने 5 लाख से ज्यादा भारतीयों को लूटा है। इन्होंने 150 करोड रुपए से ज्यादा का घोटाला किया है।

पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह गिरोह कब से इस तरह की गतिविधियों में शामिल है? साथ ही इस तरह के कितने गिरोह देश में संचालित हैं। उनमें कितने सदस्य काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ भारतीयों की भी भूमिका संदिग्ध लग रही है। जानकारी के आधार पर उनको हिरासत में लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी।

 

अन्य खबरें