BREAKING : राकेश टिकैत पर जानलेवा हमला, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप

देश | 3 साल पहले |

Tricity Today | राकेश टिकैत पर जानलेवा हमला



किसान नेता राकेश टिकैत पर जानलेवा हमला हुआ है। राकेश टिकैत शुक्रवार को अपनी टीम के साथ राजस्थान के अलवर में किसानों के साथ सम्मेलन करने गए थे। उसी दौरान उनके काफिले पर जानलेवा हमला हुआ है। अपने पर जानलेवा हमला होने के बाद राकेश टिकैत ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

राकेश टिकैत ने ट्वीट करते हुए कहा है कि राजस्थान के अलवर जिले के ततारपुर चौराहा, बानसूर रोड़ पर भाजपा के गुंडों द्वारा जानलेवा पर हमला किए गए, लोकतंत्र के हत्या की तस्वीरें।

इस मामले के बाद देशभर के किसान नेताओं में आक्रोश बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार किसानों की आवाज को दबाने के लिए अब किसानों पर हमला कर रही है। राकेश टिकैत ने इस हमले के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा के गुंडों द्वारा उन पर और उनकी टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। भाजपा सरकार ने किसानों पर हमला किया है।

अन्य खबरें