बड़ी खबर : एमबीबीएस स्टूडेंट से झूठ बोलकर आईएएस ने रचाई शादी, अब राष्ट्रपति से की रेप की शिकायत

देश | 3 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | Symbolic Photo



अलीगढ़ में रहने वाली एक एमबीबीएस की छात्रा ने गुजरात कैडर के आईएएस अफसर पर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने हेल्थ डिपार्टमेंट में डायरेक्टर के पद पर तैनात रहे गौरव दाहिया पर यह गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा के मुताबिक आईएएस अफसर ने फेसबुक पर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था। इससे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। गौरव दाहिया उससे फेसबुक के मैसेंजर पर चैट करता था। बाद में उनकी यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 



आरोप है कि आईएएस अफसर गौरव दाहिया ने छात्रा को दिल्ली ले जाकर उसके साथ रेप किया और उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा दिया। जबकि हकीकत में आईएएस अफसर की शादी हो चुकी थी। उसने पीड़ित छात्रा को अपनी शादी के बारे में कुछ नहीं बताया। आरोपी आईएएस अफसर ने छात्रा से भी शादी कर ली और दोनों साथ में रहने लगे। बाद में छात्रा को एक बेटी पैदा हुई। इसके बाद आरोपी छात्रा और उसकी बच्ची को छोड़कर भाग गया है। 



छात्रा का कहना है कि जब उसने आईएएस अफसर गौरव दाहिया पर शादी का दवाब बनाया तो वो उसके साथ दिल्ली में रहने लगा था। इस दौरान काफी बार उसके साथ शरीरिक संबंध भी बनाए थे। आरोप है कि गौरव दाहिया पहले से ही शादीशुदा था। उसके बाद भी उसको शादी का झांसा देकर धोखा दिया, जिसके बाद दोनों के एक बेटी भी हुई थी। लेकिन बेटी होने के बाद गौरव दाहिया उसको और उसकी बेटी को छोड़कर भाग गया था।

अब छात्रा ने इस मामले में राष्ट्रपति से न्याय की गुहार लगाई है। एमबीबीएस की छात्रा ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वह उनको इंसाफ दें। एक मासूम बच्ची और एक मां उनसे न्याय की मांग कर रही है। अगर वह न्याय नहीं दे सकते तो इच्छा मृत्यु की मांग की है।

अन्य खबरें