Fact Check: सीता ने बताया- उनको उठाकर ले जाने वाला लंकेश अभी जिंदा है, लक्ष्मण ने भी दी प्रतिक्रिया, जानिए पूरा मामला

देश | 3 साल पहले |

Google Photo | सीता और लंकेश



पूरे भारत में कोरोना संक्रमण का कहर काफी तेजी के साथ फैलता जा रहा है। रोजाना सैकड़ों लोगों की मौत इस महामारी की चपेट में आने से हो रही है। बुधवार की सुबह सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की रामायण में 'रावण' का किरदार निभाने वाले 'लंकेश' अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर फैल रही है। जानकारी मिलने के बाद हर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर अरविंद त्रिवेदी को श्रद्धांजलि दे रहा है। लेकिन लोग उस बात पर दुख व्यतीत कर रहे हैं। जो अभी तक हुई ही नहीं है। अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर झूठी फैल रही है।

रामानंद सागर की रामायण में 'लक्ष्मण' का रोल निभाने वाले सुनील लहरी ने बताया कि अरविंद त्रिवेदी फिलहाल जिंदा है। वह बिल्कुल ठीक है। उनके निधन की खबर झूठी फैल रही है। सोशल मीडिया पर लोग गलत फोटो को बनाकर वायरल कर रहे हैं। जो बिल्कुल गलत है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर अरविंद त्रिवेदी उर्फ लंकेश की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें लोग लिख रहे हैं कि भगवान अरविंद त्रिवेदी की आत्मा को शांति दे। लेकिन अरविंद त्रिवेदी जिंदा है।

लक्ष्मण के अलावा सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की है। उन्होंने भी बताया है कि अरविंद त्रिवेदी यानी रामायण में उनको उठाकर ले जाने वाले लंकेश अभी जिंदा है। उन्होंने ईश्वर से कामना की है कि वह स्वस्थ और ठीक रहे। 

यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी पिछली साल अरविंद त्रिवेदी के निधन की झूठी अफवाह उड़ी थी। उस समय दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण किया जा रहा था। जब रामायण में लंकेश की मौत हुई तो, लोगों ने सोशल मीडिया पर वायल कह दिया कि अरविंद त्रिवेदी की मौत हो गई है। इस बात का खंडन खुद अरविंद त्रिवेदी ने किया था।

 

अन्य खबरें