वाह ! ग्रेटर नोएडा में सचिन तेंदुलकर का है यह शानदार अपार्टमेंट, आइये आपको दिखातें है पूरा घर

देश | 3 साल पहले | Rakesh Tyagi

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा के जेपी रिजॉर्ट क्रिसेंट कोर्ट की इस बिल्डिंग में है सचिन तेंदुलकर का घर।



Noida News : भारतीय क्रिकेट की शान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tedulkar) ग्रेटर नोएडा के भी बाशिंदे हैं। वह शहर के सबसे शानदार हाऊसिंग एरिया जेपी रिसोर्ट (Jaypee Greens Resorts) में कभी कभार रहने आते हैं। सचिन तेंदुलकर को ग्रेटर नोएडा में यह घर गिफ्ट में मिला था। अपार्टमेंट उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर (Anjali Sachin Tendulkar) के नाम है। 11 मई 2016 को इस घर की रजिस्ट्री कराई गई थी। अंजलि इसकी रजिस्ट्री करवाने के लिए ग्रेटर नोएडा (Greater Noida Registerar Office) आई थीं। वर्ष 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले सचिन तेंदुलकर ने जेपी समूह के साथ एक करार किया था। तब कम्पनी के चेयरमैन जेपी गौड़ ने उन्हें बतौर उपहार यह घर दिया था।


सचिन तेंदुलकर जेपी सीमेंट के ब्रांड एंबेसडर बने थे वर्ष 2011 में सचिन तेंदुलकर जेपी सीमेंट के ब्रांड एंबेसडर बने थे। तब कंपनी के साथ हुए एग्रीमेंट में उन्हें जेपी रिसोर्ट के क्रिसेंट कोर्ट में एक फ्लैट दिया गया था। इसे बाद में सचिन तेंडुलकर ने अपनी पत्नी डॉ.अंजलि तेंडुलकर के नाम ट्रांसफर कर दिया था। 11 मई 2016 को इस घर की रजिस्ट्री कम्पनी ने अंजलि के नाम की थी। उस दिन रजिस्ट्री करवाने अंजलि तेंदुलकर ग्रेटर नोएडा आई थीं। ग्रेटर नोएडा के रजिस्ट्रार ऑफिस में करीब आधा घंटे तक रजिस्ट्री की प्रॉसेस पूरी की गई थी।



पूरे फ्लोर पर दो अपार्टमेंट हरेक में 6 लग्जरी बेडरूम 

रजिस्ट्रार ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार फ्लैट का एरिया 314 वर्ग मीटर है। इसमें 6 लग्जरी बेडरूम हैं। बड़ी बात यह है कि पूरे फ्लोर पर केवल दो अपार्टमेंट हैं। प्रत्येक अपार्टमेंट में 6 लग्जरी बेडरूम बनाए गए हैं। फ्लैट की कीमत रजिस्ट्री के दौरान 1 करोड़ 68 लाख रुपए दिखाई गई थी। फिलहाल इसकी बाजार कीमत 5 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस पर अंजलि ने 8.40 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। अंजलि ने रजिस्ट्री में अपना पता पता 19 ए  पेरी क्रॉस रोड  बांद्रा वेस्ट  मुंबई दर्ज किया है। यही तेंदुलकर फेमिली का आधिकारिक निवास है। 



कपिल देव और आरपी सिंह हैं तेंदुलकर के पड़ोसी 

जिस अपार्टमेंट में सचिन तेंदुलकर ने घर लिया है, वह ग्रेटर नोएडा शहर के सबसे पॉश इलाके में है। इसी अपार्टमेंट में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और आरपी सिंह ने भी घर ले रखा है। ये दोनों बड़े क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के पड़ोसी हैं। इनके अलावा मोहम्मद कैफ  गोल्फर जीव मिल्खा सिंह  फिल्म अभिनेत्री सोनल चौहान  शास्त्रीय गायक बंधु राजन -साजन मिश्रा और  कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज ग्रेटर नोएडा में अपना आशियाना बना रखा है। सचिन के नाम भी एक अपार्टमेंट की रजिस्ट्री होगी, जेपी रिसॉर्ट के क्रिसेंट कोर्ट में ही जल्द सचिन के नाम से एक और अपार्टमेंट की रिजस्ट्री होगी। उसमें भी छह बेडरूम हैं।



कोरोना से संक्रमित सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती हैं

दूसरी ओर आपको याद दिला दें कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे। उन्हें डॉक्टरों ने होम आइसोलेट किया था। अब संक्रमण ज्यादा बढ़ने के बाद शुक्रवार की दोपहर चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह जानकारी सामने आने के बाद उनके लाखों फैंस सोशल मीडिया पर जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

अन्य खबरें