COVID-19 BREAKING: गौतम बुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण के 142 नये मामले आये

नोएडा | 4 साल पहले | Anika Gupta

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को भी 142 नये मामले सामने आये हैं। जिसके साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा में संक्रमितों की संख्या 8,197 हो चुके हैं।

गौतम बुद्ध नगर के जिला निगरानी अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि बीते 24 घंटे में 142 लोगों के कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। जबकि स्वस्थ होने के बाद 92 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में 1114 लोगों का इलाज जारी है जबकि 7038 संक्रमितों का अब तक सफल इलाज हो चुका है। कोरोना वायरस की वजह से गौतम बुद्ध नगर में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। 

देश में कोविड-19 के 69,921 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हुई। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 69,921 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 37,94,314 हो गई। वहीं अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या मंगलवार को 29,20,122 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। इन हालात का बुरा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पद रहा है।

अन्य खबरें