गौतमबुद्ध नगर: सीएआरपीएफ का जवान और युवती कोरोना संक्रमित मिले, Full Report

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए कोरोनावायरस संक्रमण से जुड़ी आज थोड़ी राहत भरी खबर है। गुरुवार को केवल 2 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जवान और दूसरी युवती है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। दूसरी ओर गुरुवार को 16 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। इनमें 14 मरीज ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान से डिस्चार्ज किए गए हैं।

गौतम बुद्ध नगर के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ सुनील दोहरे ने कि गुरुवार को 119 लोगों की कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट मिली हैं। इनमें से 117 लोगों को नेगेटिव पाया गया है। नेगेटिव आने वाले लोगों को क्वॉरेंटाइन सेंटर से उनके घर वापस भेज दिया गया है। गुरुवार को केवल दो लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में 32 वर्ष का जवान है। जबकि दूसरी मरीज 19 वर्षीय युवती है। जो नोएडा के सेक्टर-8 की निवासी है। इन दोनों के इंफेक्शन के बारे में पता चल चुका है। पूर्व में संक्रमित हो चुके लोगों के संपर्क में आने के कारण इन्हें संक्रमण हुआ है।

डॉक्टर सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि गुरुवार को 16 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। इनमें 9 फीमेल पेशेंट हैं। जिनकी उम्र 22 से 45 वर्ष है। 4 पेशेंट पुरुष हैं। इनकी उम्र 22 से 26 वर्ष है। इन सभी का इलाज ग्रेटर नोएडा के राज्य आयुर्विज्ञान संस्थान में किया जा रहा था। वहीं, दूसरी ओर शारदा अस्पताल से 3 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

अन्य खबरें