कुछ हटके : 10वीं फेल के बाद भी अभिषेक बच्चन बनेंगे मुख्यमंत्री, पूरी खबर पढ़कर हैरान हो जाओगे आप

न्यूज़ | 3 साल पहले | Testing

Tricity Today | Abhishek Bacchan



बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन बहुत ही जल्द मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। वह दसवीं क्लास फेल होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन सिर्फ फिल्म में, दरअसल बहुत ही जल्द अभिषेक बच्चन की नई फिल्म आने वाली है। जिसमें वह मुख्यमंत्री दिखाई देंगे।

लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के बाद एक बार फिर फिल्मी दुनिया के कामों में भी तेजी आना शुरू हो गया है। अभिषेक बच्चन ने कुछ समय पहले ही ब्रीड और लूडो जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों फिल्म काफी अच्छी रही है। अब अभिषेक बच्चन को एक और फिल्म में काम मिल गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक बच्चन बहुत ही जल्द फिल्म "दसवीं" में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह दसवीं पास हैं। लेकिन अपने तेज-तर्रार दिमाग के कारण वह मुख्यमंत्री बनते हैं। यह फिल्म पूरी तरह से राजनीतिक है। लेकिन फिल्म में इंटरटेनमेंट और रोमांस भी है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन 10वीं फेल का रोल निभाएंगे। फिल्म में दिखाया जाएगा कि नेता बनने के लिए पढ़ाई लिखाई की जरूरत नहीं होती है। इस फिल्म का निर्देशक तुषार जलोटा कर रहे है।

अन्य खबरें