रफेल नडाल से हरने के बाद कोरडा ने उनसे मांगी ऑटोग्राफ वाली शर्ट

विदेश | 4 साल पहले | Harish Rai

Google Image | रफेल नडाल



ऐसा कम ही होता है कि ग्रैंडस्लैम का कोई मैच 6 . 1, 6 . 1, 6 . 2 से हारने के बाद कोई टेनिस खिलाड़ी उस दिन को अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ पल कहे और विजेता खिलाड़ी से उसके आटोग्राफ वाली शर्ट मांगे। अमेरिका के 20 वर्ष के क्वालीफायर सेबेस्टियन कोरडा ने फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में रफेल नडाल से हारने के बाद ऐसा ही किया। 

कोरडा ने 12 बार के चैम्पियन नडाल से मिली हार के बाद कहा ,''मैं बचपन से उनका दीवाना हूं। मैने उनका हर मैच देखा है, चाहे वह किसी भी टूर्नामेंट में खेल रहे हों। वह मेरे हीरो रहे हैं। उन्होंने कहा ,''यह मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ पल है और मैं इससे बेहतर की कल्पना नहीं कर सकता था। कोरडा 1991 के बाद फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचने वाले सबसे युवा अमेरिकी है । उनके माता पिता दोनों टेनिस खिलाड़ी रहे हैं।

राफेल नडाल स्पेन के जगप्रसिध्ध टेनिस खिलाड़ी है। उनकी गिनती टेनिस खेल के सर्वोत्तम खलिडियो में की जाती है। टेनिस खेल के बिग थ्री राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच और राॅजर फेडरर में उनकी गिनती की जाती है। राफेल नडाल को किंंग ऑफ क्ले कहा जाता है।

राफेल नडाल का बचपन खेलो में रुचि रखने वाले परिवार में बीता है। उनके चाचा मगुएल एंजेल नडाल एक प्रोफेशनल, व्यावसायिक फुटबॉल खिलाड़ी थे। उन्होंने 2002 के फुटबॉल वर्ल्डकप में स्पेन का प्रतिनिधित्व किया था। राफेल जब चार साल के थे, तब उन्होंने टेनिस खेलना प्रांरंभ किया। उनके दूसरे चाचा टोनी नडाल ने उनका टेनिस खेल में मार्गदर्शन किया ओ जबतक प्रोफेशनल लेवल पर टेनिस खेलने लगे तबतक टोनी नडाल राफेल जी के कोच रहे।
 

 

अन्य खबरें