BIG BREAKING : दिल्ली में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने यूपी प्लान लॉन्च किया, 23 फरवरी से शुरू होगा बड़ा अभियान

नोएडा | 4 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | आम आदमी पार्टी राज्यसभा के सांसद संजय सिंह नोएडा मिडिया क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए



दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीसरी बार शानदार जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी उत्साहित है। पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और आने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी शुरू कर दी हैं। आने वाली 23 फरवरी से आम आमदी पार्टी यूपी में सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इसके लिए एक टोल फ्री नम्बर जारी किया जाएगा। पार्टी की सदस्यता लेने के इच्छुक व्यक्ति को केवल मिस्ड कॉल करनी होगी। यह पूरी जानकारी देने के लिए राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार की दोपहर नोएडा मीडिया क्लब में पत्रकार वार्ता की।

आम आदमी पार्टी राज्यसभा के सांसद संजय सिंह की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में अभियान शुरू करेगी। नोएडा मीडिया क्लब में संजय सिंह ने कहा, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 12-13 विधायक ऐसे जीतकर आए हैं, उत्तर प्रदेश मूल के हैं। ये सभी वविधायक अपने-अपने जनपद में जाकर सभा करेंगे। दिल्ली सरकार के काम जनता को बताएंगे।

संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, उत्तर प्रदेश के स्कूल, अस्पताल और कानून-व्यवस्था की हालत पूरे देश में सबसे बुरी है, यह सबको पता है। राज्य में रेप ओर अन्य अपराध बढ़ते जा रहे हैं। गोरखपुर की वारदात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस पर भी रेप का आरोप लग रहा। संजय सिंह ने कहा कि नोएडा के किसान आंदोलन का समर्थन करेंगे। 

संजय सिंह ने शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन पर कहा कि केंद्र सरकार को बात करनी चाहिए। प्रदर्शन केंद्र सरकार के कानून के खिलाफ है। यह उनकी जिम्मेदारी है। यह केंद्र सरकार की लापरवाही है, जो अब तक बात नहीं की।

संजय सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को लखनऊ में पार्टी की बड़ी बैठक होगी। 23 फरवरी से 23 मार्च तक मेम्बरशिप अभियान चलाया जाएगा। प्रचार के लिए यूपी में 20 लाख पोस्टर लगाए जाएंगे।

अन्य खबरें