भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आज गाजियाबाद में वर्चुअल रैली होगी

Tricity Today | BJP National President JP Nadda



भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आज शाम 6 बजे होने वाली वर्चुअल महारैली को लेकर भाजपाइयों ने तैयारियां पूरी कर ली है। महानगर इकाई की मासिक बैठक भी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से की गई। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने कहा कि आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा वर्चुअल रैली को शाम 6 बजे संबोधित करेंगे। रैली की तैयारी के लिए महानगर के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए। 21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी है। 

इस दिन सभी कार्यकर्ताओं को घर पर रहकर ही योग करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डालनी हैं। 23 जून को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है। इस दिन सभी कार्यकर्ता अपने घर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दें। 

केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि परिवार जनसंपर्क अभियान 20 जून तक चलाया गया। सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सैनिटाइजर और मास्क वितरण के समय शारीरिक दूरी के नियम का पालन जरूर करें। 

अन्य खबरें