Tricity Today | Amit Shah and JP Nadda
भारतीय जनता पार्टी को आज नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा हैं। अभी तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह थें। अब उनका पद जेपी नड्डा को मिलने जा रहा हैं। सभी राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय संगठन से जुड़े नेता, राज्यों के अध्यक्ष और संगठन मंत्री भाजपा मुख्यालय पहुंच रहें हैं।
आज जगत प्रकाश नड्डा को उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी और इसके बाद पहली बार भाजपा की कमान हिमाचल का कोई नेता संभालेगा। नड्डा के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी दिल्ली पहुंच गए हैं।
जेपी नड्डा 1977 से 1979 तक रांची में रहे। उनके पिता रांची विश्वविद्यालय के कुलपति व पटना विवि के प्रोफेसर रहे। 1975 में जेपी आंदोलन में भाग लेने के बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए।
1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे। पटना से स्नातक के बाद नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की। 1983 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में वह विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष चुने गए।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने वाले जगत प्रकाश नड्डा 1993 में हिमाचल विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बने थे। 1998 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद नड्डा को पार्टी सीएम बनाना चाह रही थी लेकिन उनके पीछे हटने से प्रेम कुमार धूमल का नाम प्रस्तावित किया गया। 2009 में मंत्री पद छोड़कर वह दिल्ली चले गए।
दिल्ली मेट्रो की बीम से टकराया सिर : ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली-एनसीआरएक मामला ऐसा भी : बुआ ने हवस मिटाने के लिए भतीजे संग किया सेक्स, पेट में ठहरा छठा बच्चा तो...
दिल्ली-एनसीआर