नोएडा से दिख रहे हैं बुर्ज खलीफा, एफिल टॉवर और मुंबई वालों को दिख रहा करांची, जानिए क्या है माजरा

विदेश | 4 साल पहले | Tricity Reporter

Tricity Today | Burj Khalifa



इस वक्त पूरे देश तालाबंदी है और ज्यादातर लोग आने घरों के अंदर रह रहे हैं, तो क्या शहर में हवा की गुणवत्ता सुधरी है? हर किसी का कहना है, हवा तो जरूर सुधरी है। वाकई सुधार आया है। ऑटोमोबाइल और औद्योगिक काम-धंधे बंद होने से पूरे भारत में प्रदूषण के स्तर में भारी गिरावट आई है।

हर कोई अपने आसपास दिख रहे नजरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। सबसे ताजा उदाहरण जालंधर में एक छत से धौलाधार पर्वत श्रृंखला का शानदार दृश्य है। हिमाचल प्रदेश में हिमालय श्रृंखला का एक हिस्सा बर्फ से ढके पहाड़ नग्न आंखों के लिए दृश्यमान हो गया। क्योंकि शहर में विषाक्त उत्सर्जन का स्तर नीचे चला गया है।

सिर्फ जालंधर ही नहीं। नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, इंदौर, ग्रेटर नोएडा और मुंबई जैसे तमाम अन्य महानगरीय शहरों में प्रदूषण का स्तर कम हो गया है। इंसानों के घरों में कैद होने से जानवर खेलने के लिए बाहर सड़कों और शहरों में आ गए हैं। नील गाय, मोर से लेकर हाथी तक इंसानों की अनुपस्थिति में सड़कों पर दिख रहे हैं।

Because of no pollution I can see Karachi from Mumbai! #natureishealing pic.twitter.com/zDQrzowFUx

— Taral Patel (@patel_taral) April 5, 2020

ऐसी घटनाओं के वायरल होने के साथ कुछ नेटिज़न्स कई दिनों से मौज ले रहे हैं। एक ट्वीट व्यंग्यात्मक रूप से शुरू हुआ और पूरे देश में ट्रोल हो गया है। यह खाली वक्त में समय काटने का एक जरिया भी बन गया है। लोग अपने घरों से फ़ोटो लेकर उन पर मनमर्जी की चीजों की मॉर्फ्ड या नकली तस्वीरें लगाकर पोस्ट कर रहे हैं। कोई पोस्ट कर रहा है कि नोएडा से बुर्ज खलीफा दिख रहा है। किसी को आइफ़िल टॉवर दिख रहा है। किसी ने मुंबई से करांची दिखने के ट्वीट किया है तो किसी ने इंदौर से थाईलैंड का नजारा पोस्ट कर दिया है। आप भी इन गजब ट्वीट्स का मजा लीजिए।

Because of no pollution, I can see this statue from shimla today. Wtf pic.twitter.com/Ch71ROkWS2

— Quarantined A (@Akshat415) April 5, 2020

Because of no pollution, I can see Eiffel Tower from Indore today. Nature is healing.🤗😇😍 pic.twitter.com/uSOCo0b2OG

— Anurag Verma (@Anu_224) April 5, 2020

Because of no pollution, I can see gods from my balcony.... #9pm9minutes pic.twitter.com/V9TzcbphQL

— चक्रवर्ती सम्राट (@Ndmodi2024) April 5, 2020

अन्य खबरें