नोएडा में कांग्रेस का अर्द्धनग्न प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

नोएडा | 4 साल पहले | Tricity Reporter

Tricity Today | नोएडा में कांग्रेस का अर्द्धनग्न प्रदर्शन



नोएडा के बिशनपुरा गांव में बुधवार को महानगर कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती दरों को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामकुमार तंवर ने किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह गुड्डू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया है। पेट्रोल के बढ़ते रेट को कम करने के लिए कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र गुड्डू ने कहा कि आज देश की जनता पेट्रोल-डीजल के बढ़ते हुए रेट के कारण बहुत परेशान ओर दुखी है, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। नोएडा महानगर अध्यक्ष शाबुद्दीन ने कहा कि एक तरफ़ तो बेरोज़गारी की मार है, ऊपर से पेट्रोल ओर डीज़ल के बढ़ते हुए दाम ने गरीब, किसान, मध्य वर्ग, छोटी औद्योगिक इकाइयों से जुड़े लोग आज प्रदेश सरकार को कोस रहे हैं। जिनकी वजह से आज यह सब लोग भूखे मरने की स्थिति में पहुंच गए हैं। 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामकुमार तंवर ने कहा कि आज इस सरकार में बेठे बड़े-बड़े मंत्री कांग्रेस की यूपीए सरकार के वक़्त छाती पीट पीटकर कांग्रेस सरकार को गाली देते थे। आज जब खुद सत्ता में हैं तो सब भूल गए हैं। आए दिन गरीब, मज़दूर और किसान विरोधी नीतियों से देश की जनता को प्रताड़ित कर रहे हैं। जिसको कांग्रेस हरगिज़ बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे इसके लिए कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को सड़क पर उतरकर भाजपा की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ आंदोलन क्यों न करना पड़े। 

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह गुड्डू, शहर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र अवाना, फिरे सिंह नागर पीसीसी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस सदस्य चौधरी रामकुमार तंवर, पुरुषोत्तम नागर युथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष अवनीश तंवर, प्रमोद शर्मा पीसीसी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह अम्बावत, अशोक शर्मा पीसीसी, वरिष्ठ नेता सोविन्दर अवाना, रिजवान चौधरी महासचिव, वरिष्ठ नेता मुकेश शुक्ला, डाक्टर सीमा, रेखा शर्मा, आस्था, कमल मावी, शिव कुमार तंवर, प्रिन्स मुखिया, जित्ते तंवर, वीरेंद्र मावी, उमे तंवर, दुल्ली तंवर, नितेश तंवर, सन्नी तंवर सहित कई तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे। सभी ने मास्क पहना और समाजिक दूरी का पालन किया।

अन्य खबरें