सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव ने मजदूरों को राशन वितरण किया

नोएडा | 4 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव ने मजदूरों को राशन वितरण किया



पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ता लॉकडाउन की शुरुआत से ही पूरे प्रदेश में राशन वितरित कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सपा नेता विनोद यादव द्वारा सूचना मिली कि कॉलोनी में लगभग 35 परिवार ऐसे है। जिनकी नौकरी लॉकडाउन होने के कारण छूट गयी है। अब खाने के लिए राशन तक नहीं है। सरकार द्वारा भी इन परिवारों की कोई मदद नहीं हो सकी है।

सूचना प्राप्त होते ही अनिल यादव ने वहां पहुंच कर राशन वितरित किया। इसके आलावा कोरोना संक्रमण के बारे में जागरुक भी किया। अनिल यादव ने सभी मजदूरों को सोशल डिस्टन्सिंग का प्रयोग करके लोगों को खाना वितरित किया है। इस मौक़े पर सपा युवजन सभा अध्यक्ष कालू यादव, सुरेश, मुकेश, सुखबीर, रामबीर और रामबाबु आदि सपाई मौजूद रहे।

अन्य खबरें