Greater Noida: बिहार के लिए चार श्रमिक ट्रेन रवाना, आजमगढ़ की ट्रेन रद हुई

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



ग्रेटर नोएडा से मंगलवार को भी श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिहार के लिए रवाना की गई हैं। चार ट्रेन मोतिहारी, समस्तीपुर और सहरसा के लिए चलाई गई हैं। देर रात जिला प्रशासन ने एक श्रमिक स्पेशल जनपद गया के लिए रवाना करने का फैसला लिया है। जिसके लिए यात्रियों की मेडिकल जांच की जा रही थी। जबकि, आजमगढ़ के लिए जाने वाली एक ट्रेन को रदद् कर दिया गया है।

मंगलवार को दोपहर पहली ट्रेन एक बजे मोतिहारी के लिए 1537 यात्रियों के साथ रवाना हो गई। वहीं, शाम को चार बजे समस्तीपुर के लिए दूसरी श्रमिक स्पेशल 1642 यात्रियों के साथ रवाना की गई। रात आठ बजे बिहार के सहरसा के लिए तीसरी ट्रेन 1890 यात्रियों के साथ रवाना हुई है। 

दादरी के स्टेशन अधीक्षक मुनीराज मीणा ने बताया पूर्व घोषित सारणी के साथ स्टेशन से बिहार के लिए केवल तीन ट्रेन ही चलनी थीं। एक आजमगढ़ जानी थी मगर यात्रियों की अधिकता के कारण देर रात एक ट्रेन जनपद गया के लिए चलाई जाने की येाजना है। स्वास्थ विभाग द्वारा यात्रियों की मेडिकल जांच की जा रही है। 

अन्य खबरें