गाजियाबाद नगर निगम भी वेस्ट प्लास्टिक से बनाएगा सड़क

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



गाजियाबाद नगर निगम द्वारा प्लास्टिक वेस्ट से कविनगर थाने के आगे की सड़क बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है।  इस सड़क को बनाने के लिए नगर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके बन जाने के बाद यह शहर की चौथी सड़क होगी जो प्लास्टिक वेस्ट से बनेगी। निगम के चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन खां ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्लास्टिक वेस्ट से सबसे पहले संजय नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर की सड़क बनाई गई थी। 

इसके बाद कविनगर में कलाधाम पार्क तक की सड़क बनाई गई। लोहिया नगर में भी प्लास्टिक वेस्ट से सड़क बनाने का कार्य किया गया। नगर निगम का यह प्रयोग काफी सफल रहा है। इससे गदगद नगर निगम शहर में एक और प्लास्टिक वेस्ट से सड़क बनाने का काम करने जा रहा है। इस बार कविनगर थाने के सामने की सड़क को प्लास्टिक वेस्ट से बनाया जाएगा। इस सड़क को प्लास्टिक वेस्ट से बनाने के प्रस्ताव को नगर आयुक्त दिनेश चंद्र सिंह ने मंजूरी दे दी है।

अन्य खबरें