एक शादी ऐसी भी : मंडप छोड़कर भागा दुल्हा, फिर दुल्हन की होने वाली भाभी से रचाई शादी, जानिए दिलचस्प मामला

न्यूज़ | 3 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | सुभिता



एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक दुल्हा अपनी शादी से मंडप छोड़कर भाग गया और दो दिनों बाद अपनी होनी वाली पत्नी की भाभी के साथ शादी कर ली। इस मामले के बाद जिस शादी को छोड़कर दुल्हा भागा था, उस दुल्हन ने फतेहपुर पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुल्हन कर रही थी इंतजार, दूल्हा हुआ फरार
यह मामला राजस्थान का है। राजस्थान के तारपुरा गांव में दो दिन पहले शादी के दौरान दुल्हा फेरों से पहले मंडप छोड़कर भाग गया, इतना ही नहीं जिस लड़की से रिश्ता तोड़कर दुल्हा भागा था। उस लड़की की होने वाली भाभी से ही दो दिनों बाद शादी कर ली। दरअसल 3 जुलाई को शादी में दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला पहनाई थी। आरोप है कि उसके बाद दूल्हे और उसके पिता ने दुल्हन के परिजनों से अचानक सवा लाख रुपये और बाइक देने की मांग रख दी थी। दुल्हन के पिता ने अपनी मजबूरी बताकर इस मांग को पूरा नहीं करने पर हाथ जोड़ लिए थे। उधर दुल्हन मंडप पर दूल्हे का इंतजार करती रही और दूल्हा टॉयलेट करने के बहाने वहां से भाग गया था। 

फेरे से पहले मांगे से सवा लाख रुपए और बाइक
तारपुरा गांव की रहने वाली सुभिता ने बताया कि 3 जुलाई को उसकी शादी बुगाला गांव निवासी अजय के साथ होनी थी। इसके अलावा सुभिता के भाई पंकज की शादी 5 जुलाई को कंचन नाम की एक लड़की से होनी थी। 3 जुलाई को अजय करीब 40 लोगों को बारात में लेकर उसके घर आ गया था। आरोप है कि वरमाला के बाद केवल फेरे बाकी थे। इससे पहले दूल्हे और उनका पिता मेरे परिजनों से सवा लाख रुपये, बाइक और महंगे कपड़ों की मांग करने लगे। दुल्हन सुभिता के अनुसार, उसके पिता सुरजाराम ने उन लोगों के सामने बहुत हाथ जोड़े और कहा कि किसान होने के कारण वह उनकी मांग पूरी करने में सक्षम नहीं हैं। 



सुभिता को मंडप में छोड़कर कंचन से की शादी
इधर, सुभिता इस बात से बेखबर मंडप में अजय के आने का इंतजार कर रही थी। पता लगा कि दूल्हा अजय टॉयलेट करने के बहाने घर से बाहर निकला और वापस नहीं लौटा तो बारात भी बगैर शादी के उसके पीछे निकल गई। सुभिता की शादी अजय से नहीं हुई तो पांच जुलाई को सुभिता के भाई पंकज की कंचन के साथ होने वाली शादी भी अटक गई। 
अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अब अजय ने रविवार को कंचन से शादी कर ली। बताया गया कि इन सबका रिश्ता अजय के मामा आनंद कुमार ने कराया था। दो महीने पहले ही सुभिता और अजय की सगाई हुई थी। इस मामले में सुभिता ने दुल्हे अजय पर उसके परिवार द्वारा खर्च किए गए आठ से दस लाख रुपए वापस लेने, शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अजय के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें