BIG BREAKING: अमित शाह कोरोना पॉजिटिव हुए, अस्पताल में भर्ती

देश | 4 साल पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | अमित शाह



गृह मंत्री अमित शाह को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उनमें लक्षण दिखाई देने के बाद उनका कोरोना वायरस किया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अमित शाह को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

अब से थोड़ी देर पहले खुद गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। अमित शाह ने ट्वीट किया और लिखा, "कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।"

आपको बता दें कि दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर कमला रानी वरुण का रविवार की सुबह निधन हो गया है। कमला रानी वरुण को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। अंततः रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई है। कमला रानी वरुण की मृत्यु पर उत्तर प्रदेश सरकार समेत तमाम केंद्र सरकार के मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दुख जाहिर किया है।

अन्य खबरें