सांसद महेश शर्मा ने जिले के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी

नोएडा | 4 साल पहले | Agency

Tricity Today | सांसद महेश शर्मा ने जिले के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी



शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी के साथ नोएडा सेक्टर 27 जाकर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात की।

इस अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, सभी कार्यकर्ता पार्टी संगठन के कार्य एवं जनता के कार्यो में अपनी सहभागिता निभाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि, आगामी लक्ष्य 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। जिससे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंच सके, जनता के लिए निष्ठा से काम करें, जिससे पार्टी का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पूरा हो सके। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विजय भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, अमित चैधरी, धर्मेद्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष देव भाटी, गजेंद्र मावी, बबली नागर, अमित पंडित, सत्यपाल शर्मा, योगेंद्र छोकर, रिंकू भाटी, गुरुदेव भाटी, कर्मवीर आर्य, विकास चैधरी, अजीत मुखिया, मूलचंद प्रधान, जयदेव शर्मा, रजत शर्मा, दिनेश भाटी, देव शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

अन्य खबरें