CAA पर क्या बोले गौतमबुद्ध नगर के दो दिग्गज नेता

Tricity Today | Narendra Bhati & Tejpal Nagar



नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में बवाल चल रहा है। राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने हिसाब से माहौल बना रही हैं। ऐसे में TriCityToday.com ने गौतमबुद्ध नगर के दो बड़े नेताओं से बात की। जानिए क्या कहते हैं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधान परिषद के सदस्य नरेंद्र सिंह भाटी और दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर।

एमएलसी नरेन्द्र भाटी ने हमारी टीम से बात करते हुए कहा, नागरिकता संसोधन कानून राजनैतिक ज्यादा जमीनी कम है। इस कानून का राजनैतिक इस्तेमाल किया जा रहा है, भविष्य में ना हो इसके लिए विरोध हो रहा है। इसका ना कोई लाभ है और ना ही कोई नुकसान है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के जो करने के काम हैं, वो कर नहीं रही है। लोगों का ध्यान बाट रही है। देश आज बंग्लादेश से भी नीचे चला गया। हम कहां थे और आज कहां पहुंच गये। वर्ष 2014 से अब तक पिछले 70 सालों से दोगुना कर्ज हो गया है। देश का कर्ज कैसे उतरे यह ध्यान नहीं है सरकार का। लोगों का ध्यान बटाने का काम रही है। एक दिन भाजपा का यह राजनैतिक षडयंत्र टूटेगा।

नरेंद्र सिंह भाटी ने कहा, राजा में जनता का विश्वास होना चाहिए। विश्वास से राजकाज चलता है। लेकिन अगर लोगों को राजा पर विश्वास ना हो तो चाहे राजा का कार्यकाल कितना ही लंबा हो, उसका कोई फायदा नहीं होता है।

दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने हमारी टीम से बात करते हुए कहा कि नागरिकता संसोधन अधिनियम देश के हित में है। देश की जनता इसका समर्थन कर रही है। कुछ लोग जो देश का विभाजन चाहते हैं और देश को मजबूत नहीं बनाना चाहते, वो देश की जनता को भडकाने का काम कर रहे हैं। उन्होनें बताया कि नागरिकता संसोधन कानून लोगों को नागरिकता देने के लिए है ना कि किसी की नागरिकता छीनने के लिए है। जो भारत के नागरिक चाहें वो हिन्दू हो या मुस्लिम, वो देश के नागरिक रहेेगें। यह नियम उनके लिए है, जो देश के नहीं हैं। देश के 90 प्रतिशत लोग इस कानून के साथ हैं।

अन्य खबरें