Noida Building Collapse Update: बचाव दल ने 4 लोगों को निकाला, अस्पताल में भर्ती किया गया

नोएडा | 4 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | बचाव दल ने 4 लोगों को निकाला, अस्पताल में भर्ती किया गया



नोएडा के सेक्टर-11 में शुक्रवार की देर शाम एक बहुमंजिला इमारत गिर गई है। इस इमारत का निर्माण किया जा रहा था। अब गौतमबुद्ध नगर पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि बचाव और राहत दल ने इमारत के मलबे से 4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। इन लोगों को गंभीर चोट आई हैं। सभी को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी बचाव व राहत दल और लोगों की तलाश कर रहा है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की मीडिया सेल की ओर से जानकारी दी गई है कि यह हादसा नोएडा के सेक्टर-11 में हुआ है। यहां एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण चल रहा था। शुक्रवार की देर शाम इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। इस बिल्डिंग में कई लोग काम कर रहे थे। इन लोगों को मलबे से निकालने के लिए तत्काल बचाव और राहत दल को भेजा गया। फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस को तैनात किया गया था। मलबे से पुलिस ने 4 लोगों को निकाल लिया है। चारों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

मलबे में अभी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। लिहाजा, बचाव दल मलबे को हटाकर लोगों की तलाश कर रहा है। हादसे के तुरंत बाद गाजियाबाद में एनडीआरएफ की टीम को भी मैसेज भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि थोड़ी देर में एनडीआरएफ भी घटनास्थल पर पहुंचने वाली है।

अन्य खबरें