BREAKING: नोएडा में ताबड़तोड़ दो एनकाउंटर, सुपारी किलर संजीव खड़खड़ी को गोली लगी

नोएडा | 4 साल पहले | Rakesh Tyagi

Tricity Today | सुपारी किलर संजीव खड़खड़ी को गोली लगी



नोएडा में रात 10 बजे के बाद ताबड़तोड़ दो एनकाउंटर हुए हैं। जिनमें एक सुपारी किलर और ₹50000 के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुपारी किलर को गोली लगी है। वहीं, दूसरी ओर शहर में भीड़ भरे इलाके से मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने घेर लिया। उससे भी पुलिस के साथ गोलीबारी हुई है। लुटेरे को गोली लगी है।

मिली जानकारी के मुताबिक शहर में रात 10:00 बजे के बाद ताबड़तोड़ दो एनकाउंटर हुए हैं। पहला एनकाउंटर शहर की कोतवाली 39 के क्षेत्र में हुआ है। दूसरा एनकाउंटर थाना सेक्टर 20 पुलिस के साथ हुआ है। सेक्टर 39 कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ सुपारी किलर संजीव खड़खड़ी के साथ हुई है। संजीव खड़खड़ी पर करीब 20 मुकदमे गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत और मेरठ में दर्ज हैं। संजीव खड़खड़ी ₹50000 का इनामी बदमाश है। सुपारी लेकर हाईप्रोफाइल लोगों की हत्या करना उसका पेशा है। संजीव खड़ीखड़ी के पांव में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इसके बाद सेक्टर 20 इलाके में  पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। लुटेरा मोबाइल छीनकर भाग रहा था। उसे पुलिस ने घेर लिया और दोनों ओर से गोलीबारी हुई है। बदमाश की पहचान इमरान के रूप में की गई है। उसके खिलाफ लूट और छिनैती के कई मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, बाइक और लूट का मोबाइल बरामद किया है।

अन्य खबरें