नोएडा पुलिस ने 7 साल से फरार चल रहे अपरहण के एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जानिए पूरा मामला

नोएडा | 4 साल पहले | Tricity Reporter

Google Image | नोएडा पुलिस ने 7 साल से फरार चल रहे अपरहण के एक आरोपी को गिरफ्तार किया



नोएडा सेक्टर 39 पुलिस ने 7 साल से फरार चल रहा है अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ 25000 का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को नोएडा सेक्टर 104 मार्केट के सामने से गिरफ्तार किया।

नोएडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान राकेश उर्फ बउवा निवासी बांदा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ 16 अप्रैल 2013 को अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस काफी दिन से आरोपी की तलाश में थी। आरोपी के खिलाफ 25000 का इनाम भी घोषित हुआ था। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर 104 मार्केट के सामने से गिरफ्तार किया।

अन्य खबरें