महज 18 साल के कालिया ने कर रखा था पुलिस की नाक में दम, कारनामे जानकर हैरानी होगी

नोएडा | 4 साल पहले | Rakesh Tyagi

Noida Police | महज 18 साल के कालिया ने कर रखा था पुलिस की नाक में दम



नोएडा पुलिस ने एक शातिर ऑटो चोर को गिरफ्तार किया है।  जिसकी उम्र महज 18 वर्ष है, लेकिन उसके कारनामे जानकर पुलिस भी हैरान है। यह बदमाश पहले ऑटो चोरी करता, फिर उसकी नंबर प्लेट हटाकर पेंट से फर्जी नंबर लिख देता था। इसके बाद ऑटो को बेचने निकल पड़ता है। जब तक ऑटो बिकता नहीं, तब तक उसे चलाकर कमाई करता था। पुलिस ने चोर के पास से एक ऑटो और एक चाकू बरामद किया है। 

नोएडा पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया चोर अभिषेक उर्फ बॉबी उर्फ कालिया बदरपुर (दिल्ली) का रहने वाला है। इस चोर की उम्र महज 18 वर्ष है, लेकिन इसके कारनामे देखकर पुलिस भी हैरान है। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी के ऑटो की नंबर प्लेट हटाकर पेंट से उस पर फर्जी नंबर लिख देता था। इसके बाद वह उस ऑटो को बेच देता था। जब तक ऑटो को कोई खरीदता नहीं तब तक वह उसे खुद चलाता था। इसी तरह वह कई ऑटो चोरी करके अवैध धन अर्जित कर चुका है। पुलिस आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह पूर्व में कहां-कहां से ऑटो चोरी कर चुका है।

अन्य खबरें