नोएडा: पुलिस ने कोरोना से समाज की रक्षा की, महिलाओं ने बांधी राखियां

नोएडा | 4 साल पहले | Rakesh Tyagi

Tricity Today | पुलिस ने कोरोना से समाज की रक्षा की, महिलाओं ने बांधी राखियां



शनिवार को नोएडा पुलिसकर्मियों को शहर की महिलाओं ने राखी बांधी है। इस दौरान महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया है। महिलाओं का कहना है कि कोरोना महामारी से लड़ते हुए पुलिसकर्मी अपने घर नही जा पा रहे है। वह दिन रात हमारी सेवा कर रहे है। नोएडा पुलिसकर्मी हमारे भाई की तरह सेवा कर रहे है।

इस दौरान महिलओं ने कातवाली जाकर बहन का फर्ज निभाया और पुलिसकर्मियों को राखी बांधी है। पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को उपहार देकर विदा किया हैं। महिलाओं का कहना है कि कोरोना की रक्षा के लिए उन्होंने पुलिसकर्मी को राखी बांधी है।

अन्य खबरें