हॉटस्पॉट के पास मकान का निर्माण करने वाले 2 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



गाजियाबाद के खोड़ा के प्रगति विहार में शिव पार्क के पास हॉट स्पॉट बनाया गया है। यहां पर पुलिस ने गश्त के दौरान एक बिल्डिंग में छह से सात लोगों को निर्माण कार्य करते हुए देखा। पुलिस ने मकान मालिक और केयर टेकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खोड़ा के प्रगति विहार में शिव पार्क को हॉट स्पॉट बनाया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, मोहल्ले में मंगलवार को गश्त के दौरान एक बिल्डिंग में छह से सात लोग काम करते मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया। इसके बाद बिल्डिंग मालिक विनय गुप्ता निवासी वसुंधरा एंक्लेव न्यू अशोक नगर पूर्वी दिल्ली और केयर टेकर कमल किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

एसएचओ खोड़ा ने बताया कि हॉट स्पॉट के पास किसी भी निर्माण कार्य पर रोक लगाई हुई है। इसके बाद भी यहां पर निर्माण कार्य चलता मिला। साथ ही एक स्थान पर पांच या पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर भी मनाही है। इसके बाद भी यहां पर सात लोग मौजूद मिले। इससे लॉकडाउन और धारा 144 का उल्लंघन पाया गया। इसके चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

अन्य खबरें